हरियाणा में लाखों महिलाओं की होगी बल्ले-बल्ले, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी बड़ी सौगात

Contents hide
हरियाणा में लाखों महिलाओं की होगी बल्ले-बल्ले, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दी बड़ी सौगात

लाडो लक्ष्मी योजना” हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सैनी सरकार ने हरियाणा प्रदेश की महिलाओं के लिए “लाडो लक्ष्मी योजना” के तहत पात्रता में बड़ा बदलाव किया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को 2,100 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाती है।पहले जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपये या उससे कम थी, वे इस योजना के लिए पात्र थीं। इसके बाद सरकार ने आय सीमा को बढ़ाकर 1.40 लाख रुपये कर दिया था।अब सरकार द्वारा आय सीमा को बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर दिया गया है। यानी जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये या उससे कम है, वे योजना की पात्रता शर्तों को पूरा करने पर इसका लाभ उठा सकती हैं।

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,100 रुपये

“लाडो लक्ष्मी योजना” के तहत पात्र महिलाओं को सरकार की ओर से हर महीने 2,100 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। आय सीमा बढ़ने से अब पहले की तुलना में अधिक महिलाएं इस योजना के दायरे में आ सकेंगी।

कितनी लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ?

हरियाणा प्रदेश में “लाडो लक्ष्मी योजना” की आय सीमा में बदलाव के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में लगभग 10 लाख महिलाएं इस योजना का लाभ ले रही हैं। वहीं, आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये किए जाने के बाद करीब 17 लाख अतिरिक्त महिलाएं योजना के लिए पात्र हो सकती हैं। इस बदलाव से प्रदेश की उन महिलाओं को भी योजना का लाभ मिलने का रास्ता साफ होगा, जो पहले निर्धारित आय सीमा अधिक होने के कारण पात्र नहीं थीं।

लाडो लक्ष्मी योजना” के आवेदन कब शुरू होंगे?

“लाडो लक्ष्मी योजना” में आवेदन करने के लिए पोर्टल 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर खोले जाने की जानकारी दी गई है। इसके बाद महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। महिलाओं को आवेदन शुरू होने के बाद आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन से पहले योजना की पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जरूर जांच लें।

लाडो लक्ष्मी योजना” के लिए जरूरी दस्तावेज

योजना में आवेदन करते समय महिलाओं को कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है। इनमें मुख्य रूप से:

  • आधार कार्ड
  • फैमिली आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाते की पासबुक
  • विवाह प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जैसे दस्तावेज शामिल है

निष्कर्ष

हरियाणा सरकार द्वारा “लाडो लक्ष्मी योजना” की आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये किए जाने से प्रदेश की लाखों महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2,100 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाती है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद महिलाएं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकेंगी। आवेदन करने से पहले योजना की आधिकारिक पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन से संबंधित नवीनतम जानकारी जरूर जांच लें।

लाडो लक्ष्मी योजना” हरियाणा FAQ

“लाडो लक्ष्मी योजना” में कितने रुपये मिलेंगे?

“लाडो लक्ष्मी योजना” में नायब सैनी सरकार द्वारा हरियाणा प्रदेश की महिलाओं को 2100 रुपए प्रति माह दिए जाते है।

“लाडो लक्ष्मी योजना” की नई आय सीमा कितनी है?

“लाडो लक्ष्मी योजना” की पात्रता महिलाओं की नई आय सीमा 1.80 लाख रुपये वार्षिक है। हालांकि, पात्रता की अन्य शर्तें भी लागू हो सकती हैं।

“लाडो लक्ष्मी योजना” के आवेदन कब शुरू होंगे?

“लाडो लक्ष्मी योजना” का आवेदन करने का पोर्टल 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर के ऊपर खोला जाएगा। 25 सितंबर से जो महिलाएं योजना के लिए पात्र हैं वह अपना आवेदन कर सकेंगी।

“लाडो लक्ष्मी योजना” में कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

“लाडो लक्ष्मी योजना” में जरूरी दस्तावेज यह है, स्वयं का और परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड, फैमिली आईडी, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, बैंक खाते की पासबुक, विवाह प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बिजली कनेक्शन नंबर/मीटर नंबर,

क्या हरियाणा की सभी महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा?

नहीं। “लाडो लक्ष्मी योजना” का लाभ केवल सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने वाली महिलाओं को ही मिलेगा।

Error: Contact form not found.

Leave a Comment